केदारधाम ग्वालियर

केदारधाम

 
सरस्वती विद्या मंदिर,केदारधाम
शिवपुरी लिंक रोड , ग्वालियर
संपर्क - प्रबंधक , श्री  सुनील दीक्षित - 9039641121
संपर्क - प्राचार्य , श्री  सुरेन्द्र मौर्य   -  9644001221
कक्षा 6 से 12 तक CBSE से संचालित
http://ssmkedardham.com/


 


केदारधाम, ग्वालियर-

विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विश्व का सबसे बड़ा अशासकीय शिक्षण संस्थान हैं। सन् 1952 में उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में प्रथम शिशु मंदिर से प्रारम्भ योजना अपनी स्वर्णं जयंती मना चुकी है। विद्या भारती से मार्गदर्शित व सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मध्यप्रदेश से सम्बद्ध मध्यभारत प्रान्त का एक बहु आयामी प्रकल्प हैं- केदारधाम ग्वालियर।

सरस्वती शिशु मंदिर, केदारधाम शकर के कोलाहलपूर्ण वातावरण से दूर, शिवपुरी लिंक रोड़ पर स्थित है। लगभग 40 एकड़ भूमि पर फैला विद्यालय सभी प्रकार के खेल मैदानों से युक्त परिसर आधुनिक शिक्षा तकनीक और सर्वांगीण विकास की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। यह विद्यालय संपूर्ण देश के लगभग 150 आवासीय विद्यालयों में (सी.बी.एस.ई.) केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सम्बद्ध मध्यप्रदेश का प्रथम आवासीय विद्यालय है।

व्यवस्थाए एवं सुविधाए-
 विद्यालय में आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों से सुसज्जित गणित, भौतिक, रसायन, व जीव विज्ञान की पृथक-पृथक सुसज्जित प्रयोगशालाए हैं। इन प्रयोगशालाओं में प्रयोग कार्य हेतु सहायक सामग्री, आवश्यक चाटर्स, स्लाईड्स, प्रोजेक्टर आदि की सुविधाए हैं। स्मार्ट क्लास (डिजीटल क्लास रूम) के द्वारा भी विद्यार्थियों को अध्यापन कार्य कराया जाता है। अंग्रेजी की महत्ता को ध्यान में रखते हुए अंग्रेजी सम्भाषण की विशेष कक्षाओं की व्यवस्था की गई हैं। विद्यालय का परिपूर्ण कम्प्यूटर विभाग हैं जिसमें उपयुक्त संख्या में कम्प्यूटर सिस्टम, सहायक सामग्री एवं चाट्र्स के माध्यम से एवं पढ़ाने की दृष्टि से योग्य प्रशिक्षित आचार्य हैं। विद्यालय में पुस्तकालय के साथ वाचनालय की व्यवस्था है जहाँ विभिन्न विषयों की पाठ्यपुस्तकों के अतिरिक्त साहित्यिक, सामाजिक, धार्मिक साहित्य हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत के उत्कृष्ट शब्दकोश के साथ उपलब्ध हैं। वाचनालय में हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा के दैनिक समाचार पत्र के साथ साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक पत्रिकाए भी उपलब्ध रहती हैं जिनका उपयोग बालक रिक्त समय में करते हैं। विद्यालय में खेलकूद एवं शारीरिक कार्यक्रमों की ओर विशेष ध्यान दिया जाता है। यहाँ फुटबाल, वालीबाल, टेबिल-टेनिस, बैडमिंटन, हेण्डबाल, कुश्ती, एथलेटिक्स आदि की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का प्रतिवर्ष आयोजन भी होता है। एन.सी.सी. आर्मी विंग (एम.पी. 15 बटालियन) की शाखा के माध्यम से 50 कैडेट्स प्रतिवर्ष प्रशिक्षित होते हैं। ग्वालियर महानगर का एकमात्र ऐसा विद्यालय जहा मलखम्ब प्रशिक्षण की भी विशेष व्यवस्था हैं।

विशेष-
केदारधाम परिसर में ही सेवाभारती के माध्यम से एक छात्रावास का संचालन किया जाता है जहाँ लगभग 100 वनवासी विद्यार्थियों हेतु निःशुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। ये सभी विद्यार्थी न्यूनतम शुल्क पर अपने विद्यालय में अध्ययन के साथ विद्यालय में होने वाली विभिन्न गतिविधियों में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करते हैं। इस परिसर में एक गौशाला का संचालन भी किया जाता है। जहाँ लगभग 250 निःशक्त गायों के संरक्षण की व्यवस्था की गयी है। उत्कृष्ट नवग्रह वाटिका एवं विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों की वाटिका भी विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं आध्यात्मिक विकास में सहयोगी हैं।